तीरंदाजी चैम्पियनशिप में चमके पाथी, मुज्तबा

हैदराबाद, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)| दिल्ली पब्लिक स्कूल के आर्यन पाथी, लिटिल फ्लावर स्कूल के अभिनव पेरीकेट, भारतीय विद्या भवन और केंद्रीय विश्वविद्यालय के मुज्तबा अली ने बुधवार को यहां गाचीबाउली स्टेडियम में तीरंदाजी चैम्पियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। आर्यन ने अंडर-17 वर्ग में कम्पाउंड स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया वहीं हर्ष शेखर ने रजत पदक जीता है। प्रथम सिरिगिरी के हिस्से कांस्य पदक आया।

अंडर-14 काम्पाउंड स्पर्धा में अभिनव ने एकतरफा प्रदर्शन किया। जयदेव उमामहेश्वर दूसरे और माधव पेनजारला को तीसरा स्थान मिला।

अंडर-14 बालिका वर्ग में काश्वी अग्रवाल को पहला स्थान मिला। उन्होंने अक्षरा कोडुस को पीछे किया। तीसरे स्थान पर श्रेष्ठा रेड्डी रहीं।

बालक अंडर-19 रिकर्व स्पर्धा में मुज्तबा पहले स्थान पर रहे। पी.अब्दुल दूसरे और सैयद ताजामुल अली को तीसरा स्थान मिला।