तमिलनाडु : देशभक्ति के जोश से मनाया गया गणतंत्र दिवस

चेन्नई, 26 जनवरी (आईएएनएस)| देश का 71वां गणतंत्र दिवस रविवार को तमिलनाडु में देशभक्ति के जोश के साथ मनाया गया। इस दौरान राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने यहां मरीना बीच पर तिरंगा झंडा फहराया। उन्हें सैन्य बलों और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने सलामी दी।

मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी, उनके मंत्रियों और बड़ी संख्या में दर्शकों ने रंगारंग झांकियों का आनंद लिया।

प्रदेशभर में जिला अधिकारियों ने तिरंगा फहराया और उन्हें पुलिस दल द्वारा सलामी दी गई।