टॉप्स स्कीम में शामिल हुए 4 तीरंदाज

नई दिल्ली, 26 जून (आईएएनएस)| भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के मिशन ओलम्पिक सेल में चार नए तीरंदाजों को शामिल किया गया। इन चारों में तरुणदीप राय, अतानु दास, प्रवीण जाधव और अतुल वर्मा शामिल हैं। इन सभी को टोक्यो ओलम्पिक-2020 के लिए टारगेट ओलम्पिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) का हिस्सा बनाया गया है। राय, दास और जाधव ने हाल ही में नीदरलैंड में आयोजित विश्व तीरंदाजी चैम्पियनशिप में पुरुषों की रिकर्व टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता था और ओलम्पिक कोटा हासिल किया।

साथ ही ओलम्पिक के लिए तीन एकल स्पर्धा का कोटा भी हासिल किया था।

बुधवार को साई की महानिदेशक नीलम कपूर की अध्यक्षता में बैठक हुई जिसमें इन सभी खिलाड़ियों को काफी देर तक चर्चा के बाद कई पैमानों को देखने के बाद चुना गया।

टॉप्स स्कीम खेल मंत्रालय की भारत के लिए संभावित ओलम्पिक पदत विजेता खिलाड़ियों को समर्थन देने की योजना है।