झारखंड में सड़क दुर्घटना में 22 पुलिसकर्मी घायल

रांची, 13 जुलाई (आईएएनएस)| झारखंड के रामगढ़ जिले में शनिवार को एक सड़क दुर्घटना में 22 पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

झारखंड सशस्त्र पुलिस (जेएपी) के 52 कर्मी रांची से श्रावणी मेला ड्यूटी के लिए देवघर जा रहे थे, तभी बस चालक ने नियंत्रण खो दिया और सिकिदरी घाटी में बस एक पेड़ से टकरा गई।

घायल कांस्टेबलों में से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है।