झारखंड में महिला का शव मिलने के 9 दिनों बाद मिला सिर

रांची, 12 जनवरी (आईएएनएस)। झारखंड पुलिस ने चांदवे गांव में एक महिला का कटा सिर बरामद किया है, जिसका 9 दिन पहले नग्न अवस्था में शव बरामद किया गया था। इसकी जानकारी मंगलवार को अधिकारियों ने दी।

पुलिस के अनुसार, महिला का सिर उसके पूर्व पति आरोपी शेख बिलाल के उपजाऊ जमीन में दफना हुआ पाया गया।

3 जनवरी को झारखंड के रांची जिले के ओरमांझी से एक महिला का नग्न अवस्था में शव बरामद किया गया था। अगले दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के काफिले पर कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हमला किया गया था। बदमाश एक विरोध प्रदर्शन का हिस्सा थे, जो महिला के शरीर की बरामदगी के बाद किशोरगंज चौक पर विरोध कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने घटना के पीछे दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की।

रांची पुलिस ने सोमवार को आरोपी की तस्वीर जारी की।

पुलिस ने कहा कि बेलाल एक साल पहले जेल गया था।

इस सनसनीखेज मामले ने प्रदेश में तहलका मचा दिया था। सत्तारूढ़ झामुमो ने भाजपा पर सीएम के काफिले पर हमले का आरोप लगाया था। बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर भगवा पार्टी सोरेन सरकार पर निशाना साध रही है।

–आईएएनएस

एवाईवी/एसजीके