झारखंड के मुख्यमंत्री, धोनी ने जेएससीए में किया नई सुविधाओं का उद्घाटन

 रांची, 23 जनवरी (आईएएनएस)| झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने झारखंड क्रिकेट संघ (जेएससीए) स्टेडियम में नई सुविधाओं का उद्घाटन किया।

 धोनी और सोरेन बुधवार शाम को स्टेडियम में सोलर पावर, स्टेट ऑफ आर्ट जिम, सी3 फिटनेस क्लब और द अपटाउन कैफे का उद्घाटन किया है।

सोरेन ने इस मौके पर कहा, “हमारी सरकार झारखंड के युवाओं के सपने पूरे करने के लिए सबकुछ करेगी। खिलाड़ी, शिक्षा और रोजगार हमारी सरकार की प्राथमिकताएं हैं। यह सरकार की प्राथमिकता है कि वह इन क्षेत्रों में सकारात्मक काम करे।”

उन्होंने कहा, “झारखंड के खिलाड़ियों ने राज्य को गौरवान्वित किया है। धोनी ने तो विश्व क्रिकेट में भारत को गर्व करने का मौका दिया है। झारखंड की हॉकी का भी स्वार्णिम इतिहास है। मौजूदा सरकार खेल और खिलाड़ियों को आगे लेकर जाएगी।”