जॉर्डन के पूर्व वित्त मंत्री पर देशद्रोह का आरोप

अम्मान, 14 जून (आईएएनएस)। जॉर्डन के राज्य सुरक्षा न्यायालय ने पूर्व वित्त मंत्री व शाही अदालत के प्रमुख बासेम अवादल्लाह और शाही परिवार के सदस्य शरीफ हसन बेन जैद पर देश के शासन के खिलाफ विरोध को उकसाने और देशद्रोह करने का आरोप लगाया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने राज्य मीडिया के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया कि अदालत ने रविवार को संकेत दिया कि दो लोगों पर जॉर्डन की सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने और देश के माहौल को अस्थिर बनाने के लिए कार्रवाई करने का आरोप लगाया गया है।

इसमें कहा गया है कि शरीफ हसन बेन जैद पर नशीले पदार्थ रखने का भी आरोप लगा है। दोनों का ट्रायल अगले हफ्ते से शुरू होने की उम्मीद की जा रही है। द जॉर्डन टाइम्स ने बताया कि अगर उकसाने और राजद्रोह के आरोपों में इन्हें दोषी पाया जाता है, तो दोनों को तीन से 20 साल तक की जेल हो सकती है।

अप्रैल में उप प्रधान मंत्री और विदेश मंत्री अयमान सफादी ने कहा था कि देश के खिलाफ कुछ कार्रवाई करने के लिए प्रिंस हमजा, अवदल्लाह और जैद का बाहरी शक्तियों के साथ संपर्क था।

–आईएएनएस

एएसएन/आरजेएस