जेटली के योगदान को याद किया जाएगा : सोनिया

नई दिल्ली, 24 अगस्त (आईएएनएस)| कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को पूर्व वित्त मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। एक बयान में सोनिया गांधी ने जेटली के असामयिक निधन पर गहरा शोक जताया।

उन्होंने कहा, “एक सार्वजनिक शख्सियत, सांसद और मंत्री के तौर पर जेटली की लंबी पारी रही और सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।”

जेटली को 9 अगस्त को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था। शनिवार दोपहर को 66 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। सांस फूलने और बैचेनी की शिकायत होने के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।