जेटली के निधन पर बॉलीवुड सेलेब्स ने जताया शोक

मुंबई, 24 अगस्त (आईएएनएस)| पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिग्गज नेता अरुण जेटली के निधन की खबर आते ही लता मंगेशकर, अनिल कपूर और अजय देवगन सहित बॉलीवुड जगत के हस्तियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपना दुख व्यक्त किया। शनिवार को 66 वर्ष की आयु में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में अरुण जेटली का निधन हुआ, वह लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे।

सांस फूलने की शिकायत के बाद 9 अगस्त को उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। उनकी स्थिति लगातार बिगड़ रही थी और उन्हें लाइफ सपोर्ट के सहारे रखा गया। उन्हें गुरुवार को डायलिसिस की प्रक्रिया से होकर भी गुजरना पड़ा।

आइए देखते हैं कि सेलेब्रिटीज ने अपने दुख को किस तरह से जाहिर किया :

लता मंगेशकर : अरुण जेटली जी के निधन से बेहद दुखी हूं। एक गतिशील नेता, एक विनम्र व्यक्ति, और हमारे पूर्व वित्त मंत्री। उन्होंने मुझसे बड़ी ही विनम्रतापूर्वक मुलाकात की और हमने काफी लंबे समय तक बात भी की। उन लम्हों की याद आएगी। उनके परिवार के प्रति हार्दिक संवेदनाएं।

अनिल कपूर : बीस साल पहले पहली बार श्री अरुण जेटली से मिला था और तब से मैं उनका अनुरागी हूं। उनका निधन हमारे राष्ट्र के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। सही मायनों में उनकी याद आएगी। उनके परिवार के साथ मेरी हार्दिक संवेदनाएं।

अजय देवगन : अरुण जेटली जी के निधन से गहरा दुख पहुंचा है। भारत के लिए उनकी सक्रिय दृष्टि सराहनीय है; वह एक ऐसे नेता थे जिनके साथ बात कर मैं खुश हूं। दुख की इस घड़ी में उनके परिवार के साथ मेरे विचार हैं। आरआईपी अरुण जी।

सनी देओल : देश ने एक और महान नेता खोया। हमारे विचार और हमारी प्रार्थनाएं उनके परिवार के साथ है। अरुण जेटली।

निम्रत कौर : अरुण जेटली के निधन से बेहद दुखी हूं। उनसे मिलने का मौका कभी नहीं मिला, लेकिन उनके साथ एक ही कॉलेज साझा करने के चलते मैंने खुद को हमेशा भाग्यशाली समझा। आने वाली पीढ़ियों के लिए उनका योगदान और उनकी उल्लेखनीय विरासत अनुकरणीय है। आरआईपी अरुण जेटली जी।

रितेश देशमुख : श्री अरुण जेटली जी के निधन से गहरा दुख पहुंचा है..उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं।