जूनियर बैडमिंटन : एशियाई चैम्पियनशिप के लिए 23 सदस्यीय टीम घोषित

नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)| भारतीय बैडमिंटन संघ ने 20 से 28 जुलाई तक चीन के सुझोउ में होने वाली जूनियर एशियाई बैडमिंटन चैम्पियनशिप के लिए गुरुवार को 23 सदस्यीय टीम की घोषण कर दी। लड़कों के एकल वर्ग में मणिपुर के मैसनाम मेइराबा लुवांग चुनौती पेश करेंगे जबकि लड़कियों के वर्ग में मालविका बासोंद नेतृत्व करेंगी।

इस टीम में 11 लड़के और 12 लड़कियां शामिल हैं।

चीन रवाना होने से पहले भारतीय खिलाड़ी तीन जुलाई से हरियाणा के पंचकुला में 15 दिनों की शिविर में हिस्सा लेंगे।

भारतीय टीम :

लड़का वर्ग : मैसनाम मेइराबा, सतीश कुमार, सिद्धांत गुप्ता, एस. मुत्तुस्वामी, इशान भटनागर, विष्णुवर्धन गौड, मंजीत सिंह, के. डिंकु सिंह, पीएस रविकृष्णा, मानव राज स्मिथ और एडविन ज्वॉय।

लड़की वर्ग : मालविका बासोंद, आशी रावत, समिया इमद फारुखी, उन्नति बिष्ट, अदिति भट्ट, तनीषा क्रास्टो, त्रिशा जॉली, वीएस वार्षिनी, सिमरन सांघी, रितिका ठक्कर, श्रुति मिश्रा, रिजा मेहरीन।