जुन्नर में वन विभाग ने पकड़ा तेंदुआ

जुन्नर: पुणे समाचार

जुन्नर में तेंदुए की बढ़ती तादाद से भयभीत लोगों को उस समय कुछ राहत मिली जब वन विभाग की ओर से लगाए गए पिंजरे में एक तेंदुआ फंस गया।

वन विभाग द्वारा हिवरे खुर्द इलाके में पिंजरा लगाया गया था, जिसमें आज सुबह एक में तेंदुआ फंस गया। अधिकारियों के अनुसार अब तक पकड़े गए तेंदुओं में यह सबसे बड़ा है।

गौरतलब है कि जुन्नर परिसर के हिवरे खुर्द इलाके में तेंदुए ने उत्पात मचा रखा था। इसे देखते हुए वन विभाग ने उसे पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था, जिसमें आज सुबह एक नर तेंदुआ फंस गया।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए तेंदुए की उम्र 8 से 9 साल के बीच है। अब उसे तेंदुआ बचाव केंद्र भेजा जाएगा।