जापान में भूस्खलन में मिले 2 शव, 20 लोग लापता (लीड)

टोक्यो, 3 जुलाई (आईएएनएस)। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी कि मध्य जापान के शिजुओका प्रान्त के अटामी शहर में मूसलाधार बारिश के कारण हुए भीषण भूस्खलन के बाद दो शव मिले और लगभग 20 लोग लापता हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को शिजुओका प्रान्त के अटामी शहर में स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 10:30 बजे आपदा आई, क्योंकि मध्य और पूर्वी जापान में प्रशांत तट के साथ भारी बारिश हुई थी।

दमकलकर्मी पीड़ितों के लिए बाढ़ प्रभावित इलाके में तलाशी एवं बचाव अभियान चला रहे हैं।

शिजुओका प्रीफेकुरल सरकार ने आपदा राहत में आत्मरक्षा बलों से मदद मांगी।

जापानी प्रधान मंत्री योशीहिदे सुगा ने आपदा मंत्री यासुफुमी तानाहाशी के साथ भूस्खलन और बारिश से जुड़ी अन्य आपदाओं पर बातचीत की।

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने अधिकतम अलर्ट का आग्रह किया और लोगों से भूस्खलन, बाढ़ और उफनती नदियों से सतर्क रहने का आह्वान किया।

मूसलाधार बारिश ने सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को भी बाधित कर दिया। ऑपरेटर सेंट्रल जापान रेलवे कंपनी के अनुसार, शिंकानसेन बुलेट ट्रेन को टोक्यो और शिन ओसाका के बीच के खंडों में अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।

सप्ताहांत में मौसमी बारिश का मोर्चा जापान के समुद्र तट की ओर बढ़ने की उम्मीद है।

–आईएएनएस

एमएसबी/एएनएम