जापान : त्सी रुचुओ सनशाइन आर्ट गैलरी खुला

 बीजिंग, 14 जुलाई (आईएएनएस)| चीनी कलाकृतियों का प्रदर्शन और अनुसंधान करने वाली पहली आर्ट गैलरी यानी त्सी रुचुओ सनशाइन आर्ट गैलरी शनिवार को जापान के टोक्यो में औपचारिक रूप से खुली।

  वर्ष 2012 में चित्रकार त्सी रुचुओ की पहली निजी आर्ट गैलरी जापान के शिजुओका प्रांत के इजू शहर में खुली। इस बार टोक्यो में खुली त्सी रुचुओ सनशाइन आर्ट गैलरी उनकी दूसरी निजी आर्ट गैलरी है।

बताया गया है कि त्सी रुचुओ सनशाइन आर्ट गैलरी में मुख्य रूप से त्सी रुचुओ की कलाकृतियों का प्रदर्शन, संग्रह और अनुसंधान किया जाता है, जो ओरिएंटल आर्ट आधुनिकीकरण अनुसंधान व प्रचार पर प्राथमिकता देता है। यह चीन व जापान के बीच लोक संस्कृति के आदान-प्रदान का स्थान बन जाएगा।

त्सी रुचुओ ने संवाददाताओं से कहा कि जापान में त्सी रुचुओ आर्ट गैलरी खोलने का उद्देश्य दोनों देशों के बीच एक पुल स्थापित करना है, ताकि चित्रकारी और सुलेख-कला पर दोनों देश एक दूसरे से सीख सकें।

(साभार-चाइना रेडियो इंटरनेशनल, पेइचिंग)