जर्मनी के दो स्थानों में हुई गोलीबारी में 8 की मौत

फ्रैंकफर्ट, 20 फरवरी (आईएएनएस)| जर्मनी के दो स्थानों में गोलीबारी की अलग-अलग घटनाओं में आठ लोगों की मौत हो गई। स्थानीय पुलिस ने इस बात की जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने पुलिस के हवाले से कहा कि स्थानीय समय अनुसार करीब रात 10 बजे पश्चिमी जर्मनी के शहर हानाऊ में बुधवार को गोलीबारी की घटनाएं सामने आईं। पहले अपराध स्थल से एक वाहन भाग निकला।

पुलिस ने कहा कि अपराधियों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर खोजी अभियान चलाया जा रहा है।

स्थानीय मीडिया के अनुसार, फ्रैंकफर्ट से लगभग 20 किलोमीटर पूर्व पर स्थित एक लाख की आबादी वाले हानाऊ शहर के दो शीशा बार में गोलीबारी की यह घटनाएं हुईं हैं।