जम्मू-कश्मीर के मौसम में सुधार

श्रीनगर, 26 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के न्यूनतम तापमान में मंगलवार को सुधार देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने महीने के आखिर तक यहां मौसम के शुष्क बने रहने की बात कही है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 31 जनवरी तक मौसम के शुष्क बने रहने की संभावना है। घाटी सहित लद्दाख में इस दौरान न्यूनतम तापमान हिमांक बिन्दु से नीचे बना रहेगा।

यहां चिलाई कलां 31 जनवरी को खत्म होगी। यह हाड़ कंपाने वाली ठंड की एक स्थिति है, जिसकी अवधि 40 दिनों तक की होती है। यहां के स्थानीय लोग इसे इसी नाम से पुकारते हैं।

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.4 डिग्री नीचे दर्ज किया गया, जबकि पहलगाम और गुलमर्ग में तापमान क्रमश: शून्य से नीचे 7.1 और 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लद्दाख के लेह शहर में रात के वक्त का न्यूनतम तापमान इस वक्त शून्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस नीचे, कारगिल में शून्य से 19 डिग्री सेल्सियस नीचे और द्रास में शून्य से 29 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है।

इनके अलावा, जम्मू व कटरा में तापमान क्रमश: 5.9 और 5.7 डिग्री सेल्सियस है। बटोत में यह 0.4 डिग्री सेल्सियस है। बनिहाल में शून्य से 1.2 डिग्री नीचे और भदेरवाह में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है।

–आईएएनएस

एएसएन-एसकेपी