जब भाजपा नगरसेवक ने अपने ही पार्टी की नगरसेविका को कहा मनोरोगी…

पिंपरी। पुणे समाचार ऑनलाइन

चंद मिनटों में क्रीड़ा समिति के सदस्य पद से इस्तीफा देकर सभागृह में ही सत्ताधारी भाजपा की नगरसेविका अश्विनी बोबडे ने पार्टी के आंतरिक मतभेदों को सतह पर लाकर रख दिया। अपनी नाराजगी जताकर वह सभागृह से निकल गई। इसके बाद पिंपरी चिंचवड़ मनपा के वाईसीएम हॉस्पिटल में मनोरोगी चिकित्सक नियुक्ति के प्रस्ताव पर स्पष्टीकरण मांगते हुए भाजपा नगरसेवक संदीप वाघेरे द्वारा मनपा में भी कई मनोरोगी हैं, जिसका एक उदाहरण अभी सबके सामने पेश होने की फब्ती कसी। हांलकि उन्होंने नगरसेविका अश्विनी बोबडे का नाम नहीं लिया, मगर इस पर स्थायी समिति की पूर्व अध्यक्षा सीमा सावले ने कड़ी आपत्ति जताई। इस पर वाघेरे ने अपने शब्द वापस लेने की घोषणा की तब कहीं जाकर यह विवाद शांत हो सका।

आखिर क्या कहा था नगरसेवक संदीप वाघेरे ने जानने के लिए नीचे दिए गये वीडियो को देखे जिसमें उनके एक समर्थक ने उनका बयान रिकॉर्ड किया है।