चीन विश्व जैविक सुरक्षा शासन मजबूत बनाने में जुटा

बीजिंग, 4 दिसम्बर (आईएएनएस)| जैविक हथियार कन्वेंशन के सदस्य देशों का वर्ष 2019 सम्मेलन मंगलवार को स्विट्जरलैंड के जिनेवा स्थित पलास देस नेशंस में शुरू हुआ। निशस्त्रीकरण के लिए चीनी विशेष दूत ली सोंग ने सम्मेलन में कहा कि चीन विश्व जैविक सुरक्षा का शासन मजबूत बनाने में जुटा है और राष्ट्रीय जैविक सुरक्षा में कानून बनाने की प्रक्रिया बढ़ा रहा है।

ली सोंग ने कहा कि जैविक सुरक्षा की वैश्विक सुरक्षा शासन में भूमिका और महत्वपूर्ण हो रही है। विभिन्न देश जैविक तकनीक के विकास के लाभ का फायदा उठाने के साथ साथ जैविक तकनीक के दुरुपयोग, जैविक तकनीक के हथियारकरण और जैविक आतंकवाद समेत कई चुनौतियों का सामना भी कर रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को जैविक तकनीक के विकास, विश्व सहयोग और सहायता आदि मुद्दों पर विचार-विमर्श करना चाहिए और जैविक हथियार कन्वेंशन की प्रतिष्ठा मजबूत करना चाहिए।

जैविक हथियार कन्वेंशन वर्ष 1972 में संपन्न होकर वर्ष 1975 में प्रभावी हुआ था। वर्तमान में इसके 183 सदस्य देश हैं।

(साभार–चाइना रेडियो इंटरनेशनल ,पेइचिंग)