चीन में कृषि विज्ञान व तकनीक उपलब्धियों का प्रदर्शन

बीजिंग, 22 सितम्बर (आईएएनएस)| हाल में चीनी कृषि विज्ञान अकादमी ने कृषि विज्ञान के खुलेपन दिवस की गतिविधि का आयोजन किया, जिसने पहली बार देश की अनाज सुरक्षा की गारंटी देने, ग्रामीण और कृषि अर्थतंत्र और सामाजिक विकास को आगे बढ़ाने और कृषि समस्याओं का हल करने में प्राप्त उपलब्धियों का प्रदर्शन किया। उल्लेखनीय है कि 23 सितंबर को चीन का किसान फसल उत्सव है। इस उत्सव को मनाने के लिए देश के 13 प्रांतों व शहरों में चीनी कृषि विज्ञान अकादमी की 31 अनुसंधान संस्थाओं को आम जनता के लिए खोला गया। लोगों को प्रयोगशाला और प्रायोगिक खेती भूमि जाकर कृषि फसल के पीछे विज्ञान व तकनीक शक्ति को जानने का मौका मिला है।

चीनी कृषि विज्ञान अकादमी के संबंधित जिम्मेदार अधिकारी ने कहा कि इस गतिविधि के जरिए आम लोगों ने चीन में कृषि फसल के पीछे विज्ञान व तकनीक शक्ति को देखा है और लोगों और वैज्ञानिकों के बीच दूरी को कम किया है। साथ ही यह गतिविधि लोगों में वैज्ञानिक ज्ञान को उन्नत करने के लिए मददगार भी सिद्ध होगी।

(साभार-चाइना रेडियो इंटरनेशनल, पेइचिंग)