चीन-अमेरिका आर्थिक वार्ता वाशिंगटन में समाप्त

बीजिंग, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)| चीनी उप प्रधानमंत्री और आर्थिक वार्ता के प्रमुख ल्यू ह ने वाशिंगटन में अमेरिका के व्यापारिक प्रतिनिधि रॉबर्ट लाइत्जर और वित्त मंत्री स्टीवन मेनुचिन के साथ उच्चस्तरीय आर्थिक वार्ता की। दोनों पक्षों ने शीर्ष नेताओं की सहमति के निर्देशन में समान दिलचस्पी वाले आर्थिक मुद्दों पर खुले रवैये से कारगर और रचनात्मक विचार-विमर्श किया।

दोनों पक्षों ने कृषि, बौद्धिक संपदा अधिकार की रक्षा, विनिमय दर, वित्तीय सेवा, व्यापारिक सहयोग, तकनीकी हस्तांतरण और विवाद के समाधान आदि में सार्थक प्रगति की। दोनों पक्षों ने आने वाली वार्ता के प्रबंध पर चर्चा की और अंतिम समझौता संपन्न करने की दिशा में समान प्रयास करने पर सहमति बनाई।

चीनी वाणिज्य मंत्री, जन बैंक के महानिदेशक, राजकीय विकास और सुधार आयोग के उप प्रमुख, उप वित्त मंत्री और उप विदेश मंत्री आदि चीनी अधिकारियों ने वार्ता में भाग लिया।

(साभार-चाइना रेडियो इंटरनेशनल, पेइचिंग)