चिंचवड़ पुलिस ने धरदबोचे चोर , 23 लाख 35 हजार का माल बरामद

पिंपरी चिंचवड थाना क्षेत्र मे अवैध पिस्तोल के साथ , बाईक चोरी और  घर में चोरी करणेवाले  आरोपी को पिंपरी चिचवड पुलीस ने  गिरफ्तार कीया हैं। राजू शंभु देवनाथ(उम्र 19, कृष्णानगर, हड़पसर पुणे), मंगेश विजय चौहान (उम्र 22 , गोखले नगर , पुणे) मजहर जमादार(उम्र 30 शिवाजीनगर, पुणे) और अल्ताफ ऊर्फ़े बचक्या पठान के साथ अन्य एक नाबालिक लड़के को।हिरासत में लिया हैं।

पिंपरी चिंचवड परिसर में चैन स्नैचिंग, लूटमार की घटनाओ का प्रमाण बढ़ रहा हैं। वही आज चिंचवड़ पुलिस ने थाना क्षेत्र में कई दिनों से बाइक चोरी के साथ घरमें चोरी ,चैनस्नँचिंग ,के मामले  में छानबीन के दौरान आज 5 आरोपियों को हिरासत में लिया हैं। चिंचवड पुलिस ने आरोपी राजू देवनाथ, मंगेश चव्हाण , मजहर जमादार , अल्ताफ पठाण ,और एक
नागबलि लड़का इन आरोपीयो को चिंचवड पुलीस ने हिरासत में लिया है। आरोपी के जांच के दौरान 404 ग्राँम सोना ,1800 ग्रँम चांदी के गेहने, और 3 आटो रिक्षा , 6 , बाईक , 6 डिजीटल कॅमेरा , घडी ,6 गोलीया और एक पिस्टल ऐसा कुल मिला के 23 लाख35 हजार रूपये का मुद्देमाल मिला है। पुलिस कि जांच चिंचवड पुलीस कर रहि है। इस मांमले में आरोपियोंसे बाइक चोरी की 4 मांमले, घरचोरी के 14 मांमले और अन्य चोरीक़े के 3 मांमले उजागर हुए हैं। पुणे शहर के अन्य पुलिस स्टेशन में आरोपियों द्वारा चोरी के मांमले दर्ज हैं। अपने मौज मजे के लिए ये चोर चोरी करते थे,और अय्याशी करते थे। चिंचवड़ पुलिस ने जाल बिछाकर 5 आरोपियों द्वारा कुल 23 लाख 35 हजार 500 रुपये का माल बरामद किया हैं। यह कारवाई पुलिस निरीक्षक विट्ठल कुबड़े के मार्गदर्शन में और सहा. पुलिस निरीक्षक सतीश कांबले की टीम ने की हैं।