चाकण में तेजधार हथियार से वार करके एक की हत्या

पुणे: चाकण परिसर में एक व्यक्ती की तीक्ष्ण हथियार से वार करके हत्या करने की घटना घटी। यह घटना शिवाजी महाराज युग के किल्ले के पास घटी है। इस घटना में एक और व्यक्ती गभीर रूप से घायल हुआ है। अनिकेत शिंदे (उम्र 17 ) ऐसा मृत लड़के का नाम है और ओंकार दिसणारे गंभीर घायल है। घायल को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। हत्या के पीछे का करण अब तक पता नहीं चल पाया है। इस घटना से चाकण शहर में दहशत का माहौल बना है। आगे की जांच में पुलिस जुटी हुई है।