चक्की के अंदर सिर फंसने से महिला की मौत

पुणे समाचार

पुणे के गोखलेनगर में निजी चक्की की दुकान में काम करने के दौरान एक महिला का सिर चक्की में फंस जाने की घटना घटी। प्राथमिक जानकारी के अनुसार सुप्रिया संदीप प्रधान (40) मेस चलाया करती थी, चक्की में ओढ़नी फंसने के दौरान महिला का सिर चक्की के अंदर चला गया, जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल थी,  महिला को तत्काल इलाज के लिए रत्ना हॉस्पिटल में भरती कराया गया है, पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।अभितक मिली जाणकारी के नुसार महिला के २ छोटे बच्चें है |

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल में दाखिल हो चुकी है। इस घटना में सुप्रिया प्रधान की मौत हो गई है। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई थी।