चंद्रयान-2 प्रक्षेपण की उल्टी गिनती शाम 6.43 बजे से शुरू होगी : इसरो प्रमुख

 चेन्नई, 21 जुलाई (आईएएनएस)| भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष के. सिवन ने रविवार को बताया कि आज शाम 6.43 बजे से चंद्रयान-2 लांच करने की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी।

 इस उल्टी गिनती के दौरान रॉकेट और अंतरिक्ष यान प्रणाली की जांच की जाएगी और रॉकेट के इंजन को शक्ति प्रदान करने के लिए ईंधन भरा जाएगा।

इसस पहले चंद्रयान-2 को लेकर जीएसएलवी-एमके-3 रॉकेट 15 जुलाई को ही तड़के 2.51 बजे उड़ान भरने वाला था, मगर तकनीकी खराबी के कारण रॉकेट के प्रस्थान करने से एक घंटा पहले उड़ान स्थगित कर दी गई।