घूस लेते धराये स्वास्थ्य निरीक्षक व चिकित्सीय अधिकारी

पुणे: पुणे समाचार

हॉस्पिटल की एनओसी के लिए 10 हजार रुपये की घूस लेते हुए पुणे मनपा के स्वास्थ्य निरीक्षक और चिकिसीय अधिकारी को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) पुणे की टीम ने रंगेहाथ धरदबोचा। आज दोपहर मनपा के ढोले पाटिल रोड क्षेत्रीय कार्यालय में यह कार्रवाई की गई। इसमें मधुकर निवृत्ति पाटिल (53) नामक स्वास्थ्य निरीक्षक और चिकिसीय अधिकारी डॉ. संदीप जयराम धेण्डे (40) को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ बन्दगार्डन पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

एसीबी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता एक डॉक्टर है, जिसने अपने हॉस्पिटल के रजिट्रेशन लाइसेंस के नुतनिकरण के लिए आवेदन किया था। इसके लिए मधुकर पाटिल ने उनसे 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। ये पैसे उसने डॉ संदीप के कहने पर मांगे थे, यह एसीबी की जांच में स्पष्ट हो गया। शिकायत की पुष्टि करने के बाद आज दोपहर ढोले पाटिल रोड क्षेत्रीय कार्यालय में जाल बिछाया गया। यहाँ पाटिल को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया, उसके डॉ संदीप के कहने पर पैसे स्वीकारने की बात कबूल करने के बाद उसे भी धरदबोचा गया। दोनों के खिलाफ बन्दगार्डन पुलिस में मामला दर्ज किया गया।