गोल्फ : 14 साल के अर्जुन ने जीता विश्व चैंपियनशिप खिताब

 पाम डीजर्ट (कैलिफोर्निया), 18 जुलाई (आईएएनएस)| भारत के अर्जुन भाटी ने यहां एफसीजी कॉलवे जूनियर गोल्फ वल्र्ड चैम्पियनशिप में ताइवान के जेरेमी चेन को मात देते हुए खिताब अपने नाम किया।

 14 साल के अर्जुन ने कुल 199 का स्कोर किया। चेन ने 202 और न्यूजीलैंड के जोशुआ बेई ने 207 का स्कोर किया।

भारतीय गोल्फर ने 13-14 आयु वर्ग के तीसरे राउंड में पार अंडर 17 का स्कोर किया। उन्होंने 13-18 आयु वर्ग में भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, जो कि उनका अब तक का सर्वश्रेष्ठ स्कोर है।

अर्जुन ने कहा, “मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया और मैं इसी तरह के प्रदर्शन के साथ अपने देश के लिए चैंपियनशिप जीतना चाहता था। मैं दुनिया का नंबर-1 गोल्फर बनना चाहता हूं। मेरा लक्ष्य ओलंपिक में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतना है।”

चैंपियनशिप में 40 देशों के 637 खिलाड़ियों ने भाग लिया।