गूगल एरियो अब पुणे में

पुणे: पुणे समाचार

गूगल ने अपनी एरियो सेवा का विस्तार पुणे तक कर दिया है। अब पुणेवासी भी इस ऐप का लाभ उठा सकेंगे। यह फ़ूड डिलीवरी और घरेलू सेवाएं उपलब्ध करवाने वाला ऐप है। यानी आप अपने चहेते रेस्टोरेंट्स से खाना घर मंगवा सकते हैं और साथ ही इलेक्ट्रीशियन, पेंटर या प्लम्बर आदि के लिए आपको यहां-वहां भटकना भी नहीं पड़ेगा। एरियो उपयोगकर्ता क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, डिजिटल वॉलेट या कैश ऑन डिलीवरी द्वारा भुगतान कर सकते हैं।

एरियो पहले बंगलुरु और मुंबई में अप्रैल 2017 में लाँच किया गया था। इसके बाद इसका विस्तार गुरुग्राम, दिल्ली और अब पुणे में हुआ है। एरियो ने सेवाओं के लिए पुणे में फासोज़, फूडपांडा,फ्रेश मेनू,बॉक्स8, ओला शेफ,ओवन स्टोरी पिज़्ज़ा,मोजो पिज़्ज़ा,बेहरोज बिरयानी, अर्बन क्लैप, स्कूटीज़, झिंबर, हाऊसजॉय,टाइम्स एव्हर्स और मिस्टर राइट से हाथ मिलाया है।