गांजा बेचने वाले चढ़े पुलिस के हत्थे

-13 लाख मूल्य का 6 किलो गांजा बरामद 

पुणे: गांजा बेचने के आरोप में भारती विद्यापीठ पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 6 किलो 900 ग्राम गांजा भी जब्त किया गया है, जिसकी कीमत बाजार में 13 लाख 9 हजार रुपए है। इसके अलावा पुलिस ने आरोपियों से एक कार भी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम अशओरस जीजस फारिया और जॉनी मिनिनो कलासो हैं। हालांकि इनके साथी कार्टन और नायजल फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग गंधर्व लांस मंगल कार्यालय के पास गांजा बेचते हैं। इसके आधार पर पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपियों को दबोच लिए।