कार के जरिए गर्भ परीक्षण करने वाले रैकेट का पर्दाफाश

डॉक्टर गिरफ्तार
नई दिल्ली : समाचार एजेंसी

पुलिस ने कार के जरिए गर्भ परीक्षण करने वाले रैकेट का पर्दाफाश किया है। इस मामले में डॅाक्टर और दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया है। डॉक्टर का नाम सुभाष जैन बताया जा रहा है। वह दिल्ली में प्रैक्टिस करता था। उसके सहयोगियों के नाम विनोद कुमार और मनोज कुमार है। उन दोनों को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली और हरियाणा की सीमा से सटे जंगलों में छिपकर यह काम किया जाता था।

ऐसे हुआ पर्दाफाश
सिविल सर्जन डॉक्टर आदर्श शर्मा ने एक गर्भवती महिला को इस डॉक्टर के पास भेजा। इस महिला ने डॉक्टर सुभाष से कहा कि उसे गर्भ परीक्षण करवाना है। इसके लिए उससे 30 हजार रुपये की मांग की गई। महिला के हामी भरने पर उसे नरेला के राम देवी चौराहे पर डॉक्टर सुभाष के सहयोगी मनोज कुमार के पास भेजा गया। उसने महिला से 30 हजार रुपए लिए और उसे स्विफ्ट कार में बैठाकर हरियाणा- दिल्ली की सीमा पर स्थित सेरसा के जंगल में ले जाया गया। वहाँ पहले से मौजूद सुभाष जैन ने उसे दूसरी कार में बैठने को कहा। महिला के गर्भ परीक्षण प्रारंभ होने से पहले ही पुलिस दल वहाँ पहुँचा और डॉक्टर और उसके दोनों सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया गया।