कांग्रेस के पटोले का महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष चुना जाना तय (लीड-2)

मुंबई, 1 दिसम्बर (आईएएनएस)| कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नाना एफ. पटोले को रविवार को यहां महाराष्ट्र विधानसभा का निर्विरोध अध्यक्ष चुना जाना तय है। राज्य के पार्टी प्रमुख चंद्रकांत पाटिल के अनुसार, ऐसा विपक्षी भारतीय जनता पार्टी द्वारा रविवार को अपने उम्मीदवार किशन कथोरे का नाम वापस लेने की वजह से हुआ।

पटोले, सत्तारूढ़ शिवसेना-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-कांग्रेस महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के उम्मीदवार हैं। एमवीए ने शनिवार अपरान्ह विधानसभा में विश्वास मत जीता।

इसकी औपचारिक घोषणा आज बाद में किए जाने की संभावना है। महाराष्ट्र विधानसभा का दो दिवसीय सत्र रविवार से शुरू होगा।