कर्नाटक में शव को 70 किमी तक घसीटती रही बस

पुणे समाचार : कर्नाटक की सड़क पर ऐसा हादसा हुआ जिसे सुनने के बाद आपके रोंगटे खड़े जाएंगे। कर्नाटक राज्य परिवहन कॉर्पोरेशन की बस के साथ एक शव 70 किमी दूर तक फंसकर चलता गया। चालक का कहना है कि उसे इसकी भनक तक नहीं लगी कि उसकी बस के साथ कोई शव फंसा है। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। शांतिनगर बस डिपो मोहिनुद्दीन पर काम करने वाला चालक कुन्नूर से बेंगलुरु के बीच नॉन एसी बस लेकर पहुंचा। उसने पुलिस को बताया कि,”मैसूर चन्नपटना रूट से गुजर रही थी तो बस से कुछ टकराने की आवाज आई। चालक के अनुसार उसने आईने से देखा तो कुछ दिखाई नहीं दिया। उसे लगा कि बस से कोई पत्थर टकराया है और बस चलाना जारी रखा।

बस रात के 2 बजकर 35 मिनट पर बेंगलुरु पहुंची, डिपो में बस खड़ी करके चालक सोने के लिए चला गया। अगले दिन बस को धोया जा रहा था तब लोगों की नजर पड़ी शव पर। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।
फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि शव किसी 30 से 40 साल की उम्र के पुरुष का है। शव विक्टोरिया अस्पताल, बेंगलुरु में रखा गया है। KSRTC के अधिकारी के मुताबिक 200-300 मीटर तक शव घसीटने की घटना तो हमने पहले भी देखी लेकिन 70 किमी तक शव का घसीटा जाना, वाकई बेहद दर्दनाक है और पहले कभी नहीं सुना गया।