कर्नाटक : नए कोरोना मामलों में तेजी से गिरावट

बेंगलुरू, 14 जून (आईएएनएस)। कर्नाटक में कोरोना का कहर हर गुजरते दिन के साथ कम होता दिख रहा है। बीते कुछ दिनों से राज्य में नए मामलों की तुलना में स्वस्थ हो रहे लोगों की संख्या अधिक हो गई है और रविवार को भी यही चलन देखने को मिला।

राज्य में रविवार को कुल 7810 नए मामले दर्ज किए गए जबकि 18,648 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे। बीते 24 घंटे में 125 मरीजों ने संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया। शनिवार को नए मामलों की संख्या 9 हजार से ऊपर थी।

राज्य के स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया है कि रविवार को शनिवार के 9,785 मामलों की तुलना में 7810 नए मामले दर्ज किए गए। राज्य में कोरोना पीड़ितों की संख्या बढ़कर 27,65,134 हो गई, जिसमें 1,80,835 सक्रिय मामले शामिल हैं, जबकि 25,51,365 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 18,648 रोगियों को बीते दिन में छुट्टी दे दी गई।

राज्य में महामारी से मुख्य केंद्र के रूप में बेंगलुरु में शनिवार के 2454 ताजा मामलों की तुलना में रविवार को 1348 मामले दर्ज किए गए। इस तरह यहां कुल संक्रमितों की संख्या 11,96,688 हो गई। इसमें से 85,995 सक्रिय मामले हैं जबकि 110,95,385 रिकवर हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों में 4,125 रोगियों को छुट्टी दे दी गई।

वायरस ने बीते 24 घंटे में 125 लोगों की जान ले ली, जिसमें बेंगलुरु में 23 शामिल हैं। राज्य में रहने वालों की संख्या 32,913 और शहर में मरने वालों की संख्या 15,307 हो गई है।

दिन के दौरान राज्य भर में 1,29,617 टेस्ट में से 48,776 रैपिड एंटीजन डिटेक्शन और 80,841 आरटी-पीसीआर शामिल हैं।

इस बीच, दिन के दौरान राज्य भर में 45 वर्ष से ऊपर के 23,761 और 18-44 वर्ष आयु वर्ग के 29,076 लोगों को टीका लगाया गया। इस तरह राज्य में दिन में कुल 55,391 लोगों को टीका लगाया गया।

–आईएएनएस

जेएनएस