कंबोडिया में विदेशियों को निशुल्क कोविड टीका लगेगा : मंत्रालय

नोम पेन्ह, 25 फरवरी (आईएएनएस)। कंबोडिया ने कहा है कि देश में रहने या काम करने वाले सभी विदेशी नागरिकों को नियत समय में निशुल्क कोविड वैक्सीन दी जाएगी।

विदेश मंत्रालय द्वारा राजनयिक मिशनों और नोम पेन्ह में संयुक्त राष्ट्र के रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर कार्यालय को भेजे गए पत्र में कहा गया, सभी विदेशी जो वर्तमान में कंबोडिया में रह रहे हैं और काम कर रहे हैं, इन्हें निशुल्क टीका लगाया जाएगा।

पत्र में कहा गया है, विदेशी नागरिकों के लिए प्रासंगिक टीकाकरण विवरण और प्रक्रियाएं उचित समय पर प्रदान की जाएंगी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, दक्षिण-पूर्व एशियाई देश ने 10 फरवरी को चीन से साइनोफार्म वैक्सीन की पहली खेप मिलने के बाद कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम शुरू किया।

टीका पाने वाले प्रथामिक समूह में स्वास्थ्य कर्मचारी, सरकारी सदस्य और अधिकारी, सीनेट और संसद सदस्य और अधिकारी, नगरपालिका और प्रांतीय गवर्नर, सशस्त्र बल, पुलिस और पत्रकार शामिल हैं।

एक आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार शाम तक, 5,766 महिलाओं सहित कुल 44,505 लोगों को टीका लगाया जा चुका था।

–आईएएनएस

वीएवी-एसकेपी