कंधार में तालिबान को काफी नुकसान हुआ : अफगान अधिकारी

काबुल, 8 जनवरी (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के कंधार प्रांत के विभिन्न हिस्सों में पिछले कुछ हफ्तों में तालिबान ने हमले किए, इस दौरान आतंकी समूह को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

यह हमले अरघंडब, झेरई, पंजवई, डांड में किए गए।

कांधार पुलिस मुख्यालय के सुरक्षा अधिकारी फरीद मशाल ने कहा, प्रांत में पिछले महीने में हवाई और जमीनी अभियानों में तालिबान के 698 लड़ाके मारे गए।

अधिकारी ने कहा, हमारा अभियान चल रहा है। हमने प्रगति की है। हमने झेरई (जिले) में चौकी स्थापित की है। अरघंडब और पंजवई में हमारी अच्छी प्रगति है।

कंधार के निवासियों ने कहा कि वे अभी भी प्रांत में सुरक्षा स्थिति के बारे में चिंतित हैं।

–आईएएनएस

आरएचए/एएनएम