ओलंपिक (तैराकी) : ब्रिटेन ने विश्व रिकार्ड के साथ जीता मिश्रित 4गुणा100 मीटर मेडले रिले स्वर्ण

टोक्यो, 31 जुलाई (आईएएनएस)। ब्रिटेन के तैराकों ने शनिवार को यहां विश्व रिकॉर्ड समय के साथ टोक्यो ओलंपिक खेलों की मिश्रित 4गुणा100 मीटर मेडले रिले स्पर्धा का स्वर्ण जीत लिया।

शीर्ष पुरस्कार के लिए 3:37.58 मिनट का समय निकालते हुएपर आते हुए, ब्रिटिश तैराक कैथलीन डॉसन, एडम पीटी, जेम्स गाय और अन्ना हॉपकिन ने चीन के पिछले विश्व रिकॉर्ड को 0.43 सेकंड के अंतर से पीछे छोड़ा।

सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, टीम चीन, जिसमें जू जियायु, यान जिबेई, झांग युफेई और यांग जुनक्सुआन शामिल थे, ने रजत के लिए 3: 38.86 समय लिया और कांस्य जीतने वाली विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई टीम को 0.09 सेकंड के अंतर से हराया।

संयुक्त राज्य अमेरिका की विश्व रिकॉर्ड धारक केटी लेडेकी ने महिलाओं की 800 मीटर फ्ऱीस्टाइल जीतकर इतिहास रच दिया। वह तीसरी बार यह इवेंट जीतने वाली दुनिया की पहली महिला तैराक हैं।

केटी ने आठ मिनट और 12.57 सेकेंड समय के साथ पहला स्थान हासिल किया।

टोक्यो 2020 में लेडेकी के लिए यह चौथा पदक है, क्योंकि 24 वर्षीय फ्रीस्टाइल विशेषज्ञ ने दो सिल्वर के बाद 1,500 मीटर में अपना पहला स्वर्ण पदक जीता था।

–आईएएनएस

जेएनएस