ओडिशा : भितरकनिका नेशनल पार्क पर्यटकों के लिए फिर से खुला

भुवनेश्वर, 24 जनवरी (आईएएनएस)। ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले के भितरकनिका नेशनल पार्क को एस्टूराइन मगरमच्छों की वार्षिक गणना के समापन के बाद रविवार को फिर से खोल दिया गया।

एक वन अधिकारी ने कहा कि मगरमच्छ की वार्षिक गणना को सुविधाजनक बनाने के लिए 15 जनवरी से 23 जनवरी तक पर्यटकों और आगंतुकों के लिए राष्ट्रीय उद्यान को बंद कर दिया गया था।

भितरकनिका के बारे में कहा जाता है कि यहां भारत के 70 प्रतिशत एस्टोराइन या खारे पानी के मगरमच्छ हैं, जिनका संरक्षण 1975 में शुरू किया गया था।

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ भितरकनिका का दौरा किया।

उन्होंने कहा, देश का दूसरा सबसे बड़ा मैंग्रोव इकोसिस्टम भितरकनिका को भारत में अक्सर मिनी अमेजन कहा जाता है। यह दुर्लभ खारे पानी के मगरमच्छों और लुप्तप्राय एल्ब्यूरीन एस्ट्रोइन मगरमच्छों का एकमात्र निवास स्थान है।

–आईएएनएस

आरएचए/एसजीके