उरी बेस कैंप में आमंत्रित करने के लिए इंडियन आर्मी का धन्यवाद : विक्की

उरी, 7 मार्च (आईएएनएस)। बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल ने कश्मीर के उरी बेस कैंप में आमंत्रित करने के लिए इंडियन आर्मी का धन्यवाद किया है।

उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक फिल्म में अभिनय करने वाले एक्टर विक्की कौशल ने रविवार को इंस्ट्राग्राम पर 3 आर्मी अफसर, सैनिकों और वहां के लोकल लोगों के साथ तस्वीर साझा की। एक फोटो में विक्की कौशल स्थानीय लोगों के साथ फोटो खिंचवाने में व्यस्त नजर आ रहे हैं।

विक्की कौशल ने लिखा उरी बेस कैंप, कश्मीर में मुझे आमंत्रित करने के लिए भारतीय सेना को मेरा हार्दिक धन्यवाद। मुझे स्थानीय लोगों के साथ एक सुंदर दिन बिताने का अवसर देने के लिए धन्यवाद। जो इतने गर्मजोशी और अद्भुत प्रतिभा से भरपूर थे। हमारे महान सशस्त्र बलों की संगति में मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान। धन्यवाद। जय हिंद!

उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक 2019 में आई थी जिसमें विक्की कौशल, परेश रावल, यामी गौतम, मोहित रैन और कीर्ति कुलहारी ने भूमिका अदा की।

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म साल 2016 में भारत के उरी में सेना पर हुए आतंकवादी हमले के बाद इंडियन आर्मी द्वारा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हुई सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित थी। फिल्म में विकी ने मेजर विहान सिंह शेरगिल का किरदार निभाया था। इस फिल्म को चार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। जिसमें विक्की के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और आदित्य धर को सर्वश्रेष्ठ निर्देशन का अवॉर्ड मिला ।

–आईएएनएस

एचके/