उप्र पुलिस ने कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया

 लखनऊ, 8 दिसंबर (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश पुलिस ने उन्नाव दुष्कर्म की घटना को लेकर प्रदर्शन करने के मामले में कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

 उन्नाव में दुष्कर्म पीड़िता को जिंदा जलाकर मारने के खिलाफ शनिवार को राजधानी में सड़कों पर कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया था।

सूत्रों ने कहा कि पूर्व मंत्री जितिन प्रसाद, सांसद पी.एल. पुनिया और विधान परिषद के सदस्य दीपक सिंह और पार्टी प्रवक्ता राजीव त्यागी सहित 100 अन्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद ने कहा कि प्राथमिकी दोषियों और सरकारी तंत्र के खिलाफ होना चाहिए, जिसके चलते पीड़िता के साथ यह दुर्घटना घटी। लेकिन हैरानी की बात है कि शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

अन्य कांग्रेस नेता और विधान परिषद के सदस्य दीपक सिंह ने कहा, “ऐसा होना ब्रिटिश पुलिस के अनुरूप है, जो स्वतंत्रता संग्राम के समय कांग्रेस के खिलाफ थी। अभी भी यह हो रहा है। हम जमानत नहीं मांगेंगे।”