उप्र की राज्यपाल, योगी ने मायावती को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

लखनऊ, 15 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती को उनके 65वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं।

योगी आदित्यनाथ ने ट्विटर के माध्यम से मायावती को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना की। इसके अलावा उन्होंने उनसे फोन पर भी बात की।

राज्यपाल पटेल ने अपने ट्विटर हैंडल से बसपा अध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं।

इस बीच मायावती, जो शुक्रवार को दिल्ली में थीं, उन्होंने बहुजन आंदोलन में अपनी यात्रा की नई किताब जारी की। यह किताब सालों से उनके जन्मदिन के उत्सव का एक हिस्सा रहा है।

एक समाचार एजेंसी से बात करते हुए, उन्होंने कहा कि बसपा अपने दम पर उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में 2022 के विधानसभा चुनाव लड़ेगी और विश्वास दिलाया कि उनकी सरकार बनेगी।

उन्होंने कहा, मैंने अपनी विचारधारा और सिद्धांतों के साथ कभी समझौता नहीं किया है। मैं अपनी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होने और चुनाव की तैयारी करने के लिए कहती हूं।

मायावती ने केंद्र से किसानों की मांगों को स्वीकार करने और पारित नए कृषि कानूनों को रद्द करने के लिए भी कहा।

उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि सरकार को देश में सभी के लिए मुफ्त में कोरोनावायरस वैक्सीन सुनिश्चित करना चाहिए।

–आईएएनएस

एमएनएस/एएनएम