इस सीधे-सादे बेजुबान की खोपड़ी में दागी 130 गोलियां

ओरंगुटान एक ऐसी प्रजाति है जो विलुप्त होने की कगार पर है।

जकार्ता : हाल ही में इंडोनेशिया में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां बड़े बंदरों की एक प्रजाति ओरंगुटान को 130 गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। इंडोनेशिया पुलिस के मुताबिक ओरंगुटान एक ऐसी प्रजाति है जो विलुप्त होने की कगार पर है और उसे ऐसी मौत देने का इस साल ये दूसरा मामला है। हैरानी की बात ये है कि, इस बेहद सीधे और समझदार जानवर को बुरी तरह एयरगन से मारा गया है। गोलियां मारने के बाद चाकुओं से गोदा गया है।
इसे इंसानों की हैवानियत की परिसीमाएं पारा की है। एक पुलिस ने कहा, “हमें उसके शरीर से 130 से भी ज्यादा एयरगन के छर्रे मिल हैं। इसके अलावा पूरे शरीर पर कई गहरे घाव हैं, जैसे किसी चीज से काटा गया हो”। पुलिस अधिकारी ने आगे कहा,”हमने इस जानवर के साथ ऐसी क्रूरता पहली बार देखी है। उसके दिमाग के अंदर भी कई एयरगन के छर्रे दागे गए है । यहां तक की आंखों को भी नहीं छोड़ा गया है।”
बोर्निया और सुमात्रा में पाए जाने वाले ओरंगुटान बंदरों की प्रजाति संरक्षण प्राप्त है। ‘इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर’ की लिस्ट में ये प्रजाति शामिल है। माना जा रहा है कि पाम ऑयल के लिए लगाए जा रहे पौधों की वजह से जंगल खत्म होता जा रहा है और जिस वजह से ये जानवर गांवों तक पहुंच जाते हैं और यहां रहने वाले लोग इनपर हमला कर देते हैं। सीधे और समझदार होने के साथ-साथ ये जानवर बेहद शर्मीला भी माना इंसानों को देखकर ये छिप जाता है। इंसानों को इस जानवर से कोई खतरा नहीं, फिर भी इन्हें बेरहमी से मारा जा रहा है।