इनामी राशि का लालच देकर तीन लाख की धोखाधड़ी

पुणे समाचार :
ढाई करोड़ रुपए की राशि का इनाम लगने का लालच देकर 3 लाख 60 हज़ार 500 रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला भारती विद्यापीठ पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। इस मामले में सुकेश अप्पु शेट्टी (उम्र 31, निवासी आंबेगांव) ने शिकायत दर्ज करवायी है।

प्राप्त जानकारी अनुसार, शिकायत कर्ता को उनके मोबाइल पर ढाई करोड़ का इनाम लगने का कॉल आया था। उसके बाद इनाम पाने के लिए अलग अलग चार्ज भरने के नाम पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खाते में रकम भरने को कहा गया। रकम भरने के बाद भी इनाम की राशि नहीं मिलने पर शिकायत कर्ता का ध्यान में आया की, आर्थिक धोखधड़ी की गई है। इस मामले में पुलिस अधिक जांच कर रही है।