इटली में विदेशियों पर फायरिंग, चार लोग घायल

माचेराता : इटली के शहर में शनिवार सुबह कार में सवार एक हमलावर ने कई जगहों पर फायरिंग की, जिसमें छह लोग घायल हो गए। इसमें से एक घायल की हालत गंभीर है। बाद में पुलिस ने 28 साल के हमलावर को गिरफ्तार कर लिया। वहीं सभी घायल विदेशी और अश्वेत नागरिक बताए जा रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक संदिग्ध के मकसद का खुलासा नहीं हुआ है। पर शहर में इसी हफ्ते इटली की 18 साल की एक महिला पामेला की हत्या कर दी गई थी। इस हत्या में एक नाइजीरियाई का हाथ बताया जा रहा है।
इसके बाद से पूरे देश में विदेशी नागरिकों को लेकर गुस्सा है। पुलिस ने बताया कि हमलावर को हमले के दो घंटे बाद गिरफ्तार किया जा सका। इटली के एक अखबार की ओर से जारी वीडियो में दिखाया गया है कि हमलावर अपने कंधे पर राष्ट्र रखे हुए है और सिटी सेंटर के पास उसे गिरफ्तार कर ले जा रहे हैं।