इंसानियत दिखाते रिक्षा चालक ने लौटाया महिला का पर्स

खड़की: पुणे समाचार
खड़की परिसर में एक ऑटोवाले चालक ने महिला का खोया हुआ पर्स लौटाकर इन्सानीयत का उदाहरण दिया है। इस शख्स का नाम है दत्तू रघुनाथ गायकवाड़ ये बोपोडी के निवासी हैं।
दत्तू गायकवाड़ दो दिन पहले रिक्शा चलाते हुए जा रहे थें। तभी खड़की परिसर में उन्हें एक सवारी मिली। एक महिला को खड़की इलाके में जाना था। लेकिन जल्द बाजी में होने के कारण महिला अपनी पर्स रिक्शा में ही भूल गई। और आगे निकल गई। कुछ देर बाद वो पर्स दत्तू गायकवाड़ को मिली।दत्तू गायकवाड़ ने एटीएम के नंबर से बैंक से महिला की जानकारी निकली और फिर दत्तू गायकवाड़ ने इंसानियत दिखाते हुए वो पर्स खड़की पुलिस स्टेशन में लाकर जमा कर दी हैं। फिर उसके बाद उस महिला से संपर्क करने के बाद महिला को पुलिस स्टेशन बुलाया गया और उन्हें वो पर्स सोप दी गई। तभी महिला ने दत्तू गायकवाड़ के आभार प्रकट किए। वही इंसानियत दिखाकर दत्तू गायकवाड़ ने समाज मे एक अच्छा उदाहरण बने हैं। उस पर्स में महिला के तीन हजार रुपये, दो एटीएम कार्ड,और महत्वपूर्ण कागजाद थे। जिसे फिरसे मिलने से महिला खुश हुई। खड़की पुलिस स्टेशन की तरफसे भी दत्तू गायकवाड़ की प्रशंसा हुई।