आईपीएल-14 का आयोजन 9 अप्रैल से 6 शहरों में, फाइनल अहमदाबाद में (राउंडअप)

मुंबई, 7 मार्च (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के सीजन का आयोजन नौ अप्रैल से 30 मई के बीच देश के छह शहरों में होगा। दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम-अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 30 मई को इसका फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। अहमदाबाद में ही प्लेऑफ मुकाबले भी खेले जाएंगे।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रविवार को एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी।

आईपीएल -14 का पहला नौ अप्रैल को चेन्नई में गत मौजूदा चैम्पियन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा।

टूर्नामेंट के मुकाबले अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में खेले जाएंगे। कोरोना वायरस के कारण आईपीएल 2020 का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में हुआ था।

आईपीएल लीग के 56 मुकाबलों में से चेन्नई, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु में 10-10 मैच आयोजित किए जाएंगे, जबकि अहमदाबाद और दिल्ली आठ-आठ मैचों की मेजबानी करेंगे। इस बार किसी भी टीम का घरेलू मैदान नहीं होगा।

आईपीएल में 11 डबल हेडर्स मुकाबले होंगे, जहां छह टीमें दोपहर में तीन मैच तथा दो टीमें दोपहर में दो मैच खेलेंगी। दोपहर के मुकाबले साढ़े तीन बजे और शाम के मैच साढ़े सात बजे शुरू होंगे।

आईपीएल के शुरूआती मुकाबले दर्शकों के बिना कराए जाएंगे और टूनार्मेंट में दर्शकों को शामिल करने का फैसला बाद के चरणों में लिया जाएगा।

बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, आईपीएल के 14वें सीजन के सभी मैच तटस्थ स्थानों पर खेले जाएंगे। किसी भी टीम का कोई घरेलू मैदान नहीं होगा। सभी टीमें लीग चरण में छह में से चार स्थान पर खेलेंगी।

आईपीएल-2021 का पूरा कार्यक्रम इस प्रकार है :

9 अप्रैल, शुक्रवार शाम 7.30 बजे, चेन्नई : मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर

10 अप्रैल, शनिवार शाम 7.30 बजे मुंबई : चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स

11 अप्रैल, रविवार शाम 7.30 बजे चेन्नई : सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स

12 अप्रैल, सोमवार शाम 7.30 बजे मुंबई : राजस्थान रॉयल्स बनाम पंजाब किंग्स

13 अप्रैल, मंगलवार शाम 7.30 बजे चेन्नई : कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस

14 अप्रैल, बुधवार शाम 7.30 बजे चेन्नई : सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

15 अप्रैल, गुरुवार शाम 7.30 बजे मुंबई : राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स

16 अप्रैल, शुक्रवार शाम 7.30 बजे मुंबई : पंजाब किंग्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स

17 अप्रैल, शनिवार शाम 7.30 बजे चेन्नई : मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

18 अप्रैल, रविवार 3.30 बजे चेन्नई : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स

18 अप्रैल, रविवार शाम 7.30 बजे मुंबई : दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स

19 अप्रैल, सोमवार शाम 7.30 बजे मुंबई : चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स

20 अप्रैल, मंगलवार शाम 7.30 बजे चेन्नई : दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस

21 अप्रैल, बुधवार 3.30 बजे चेन्नई : पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

21 अप्रैल, बुधवार शाम 7.30 बजे मुंबई : कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स

22 अप्रैल, गुरुवार शाम 7.30 बजे मुंबई : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम राजस्थान रॉयल्स

23 अप्रैल, शुक्रवार शाम 7.30 बजे चेन्नई : पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस

24 अप्रैल, शनिवार शाम 7.30 बजे मुंबई : राजस्थान रॉयल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स

25 अप्रैल, रविवार 3.30 बजे मुंबई : चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

25 अप्रैल, रविवार शाम 7.30 बजे चेन्नई : सनराइजर्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स

26 अप्रैल, सोमवार शाम 7.30 बजे अहमदाबाद : पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स

27 अप्रैल, मंगलवार शाम 7.30 बजे अहमदाबाद : दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

28 अप्रैल, बुधवार शाम 7.30 बजे दिल्ली : चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

29 अप्रैल, गुरुवार 3.30 नई दिल्ली : मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स

29 अप्रैल, गुरुवार शाम 7.30 बजे अहमदाबाद : दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स

30 अप्रैल, शुक्रवार शाम 7.30 बजे अहमदाबाद : पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

1 मई, शनिवार शाम 7.30 बजे नई दिल्ली : मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स

2 मई, रविवार 3.30 नई दिल्ली : राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

2 मई, रविवार शाम 7.30 बजे अहमदाबाद : पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स

3 मई, सोमवार शाम 7.30 बजे अहमदाबाद : कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

4 मई, मंगलवार शाम 7.30 बजे नई दिल्ली : सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस

5 मई, बुधवार शाम 7.30 बजे दिल्ली : राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स

6 मई, गुरुवार शाम 7.30 बजे अहमदाबाद : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम पंजाब किंग्स

7 मई, शुक्रवार शाम 7.30 बजे नई दिल्ली : सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स

8 मई, शनिवार 3.30 बजे अहमदाबाद : कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स

8 मई, शनिवार शाम 7.30 बजे नई दिल्ली : राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस

9 मई, रविवार शाम 3.30 बजे बेंगलुरु : चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स

9 मई, रविवार शाम 7.30 बजे कोलकाता : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

10 मई, सोमवार शाम 7.30 बजे बेंगलुरु : मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स

11 मई, मंगलवार शाम 7.30 बजे कोलकाता : दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स

12 मई, बुधवार शाम 7.30 बजे बेंगलुरु : चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स

13 मई, गुरुवार 3.30 बजे बेंगलुरु : मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स

13 मई, गुरुवार शाम 7.30 बजे कोलकाता : सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स

14 मई, शुक्रवार शाम 7.30 बजे कोलकाता : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स

15 मई, शनिवार शाम 7.30 बजे बेंगलुरु : कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स

16 मई, रविवार 3.30 बजे कोलकाता : राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

16 मई, रविवार शाम 7.30 बजे बेंगलुरु : चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस

17 मई, सोमवार को दोपहर 3.30 बजे कोलकाता : दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

18 मई, मंगलवार 3.30 बजे बेंगलुरु : कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स

19 मई, बुधवार 3.30 बजे बेंगलुरु : सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स

20 मई, गुरुवार 3.30 बजे कोलकाता : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस

21 मई, शुक्रवार दोपहर 3.30 बजे बेंगलुरु : कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

21 मई, शुक्रवार शाम 7.30 बजे कोलकाता : दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स

22 मई, शनिवार शाम 7.30 बजे बेंगलुरु : पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स

23 मई, रविवार दोपहर 3.30 बजे कोलकाता : मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स

23 मई, रविवार शाम 7.30 बजे कोलकाता : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम चेन्नई सुपर किंग्स

25 मई, मंगलवार शाम 7.30 बजे अहमदाबाद : क्वालीफायर 1

26 मई, बुधवार शाम 7.30 बजे अहमदाबाद : एलिमिनेटर

28 मई, शुक्रवार शाम 7.30 बजे अहमदाबाद : क्वालीफायर 2

30 मई, रविवार शाम 7.30 बजे अहमदाबाद : फाइनल

–आईएएनएस

जेएनएस