आंध्र में ट्रैक्टर तालाब में गिरा, 5 की मौत

नेल्लोर, 4 मई (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले में मंगलवार को एक ट्रैक्टर चालक अपने वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिस कारण ट्रैक्टर सड़क किनारे एक तालाब में जा गिरा। इस हादसे में पांच कृषि श्रमिकों की जान चली गई।

यह हादसा नेल्लोर मंडल के सज्जापुरम गांव में हुआ। पुलिस के अनुसार, पीड़ित तरबूज की फसल काटने के लिए जा रहे थे। पीड़ितों में तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं, जिनकी उम्र 19 से 60 वर्ष के बीच थी।

पांचों शवों को स्थानीय सरकारी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

–आईएएनएस

एकेके