अमेरिका : लूटपाट की घटना में 2 की गोली मारकर हत्या, संदिग्ध हिरासत में

शिकागो, 10 फरवरी (आईएएनएस)| अमेरिका के शिकागो शहर में लूटपाट के दौरान दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी और कहा कि संदिग्ध फिलहाल पुलिस हिरासत में है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने पुलिस के हवाले से बताया कि 38 और 39 साल की उम्र के पीड़ित रविवार तड़के 2.13 बजे चाइनाटाउन में एक अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स की पार्किं ग में एक 44 वर्षीय महिला के साथ खड़े थे, तभी वहां से गुजरे किसी शख्स ने उनके साथ लूटपाट करने की कोशिश की।

पुरुषों ने इसका विरोध किया और संदिग्ध ने उनके सिर में गोलियां मार दीं। दोनों को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया।

महिला ने लुटेरे की बात मानी और घायल नहीं हुई। पुलिस ने कहा कि लुटेरा भाग गया लेकिन जल्द ही पकड़ा गया।

घटना के कई प्रत्यक्षदर्शियों ने सिन्हुआ को बताया कि उनका मानना है कि दोनों पीड़ित चीनी मूल के थे, हालांकि ज्यादा जानकारी नहीं दी।

मामले की अभी जांच चल रही है।