अमली पदार्थ रॅकेट की सुत्रधार आरती मिसाल के साथ 9 के खिलाफ मोक्का

पुणेसमाचारः अमली पदार्थ बेचनेका रॅकेट चलानेवाली आरती महादेव  मिसाल के साथ 9 के खिलाफ पुणे पोलीस ने संघटीत गुन्हेगारी की धारा मोक्का के अनुसार  कारवाई की है। इस टोली को चलानेवाली आरती मिसाल ,उसकी बहन  पुजा मिसाल( लोहियानगर), निलोफर शेख (हरकारनगर), रॅकिसिंग जालिंदरसिंग कल्याणी (रा. हडपसर), आरती का चचेरा भाई गोपीनाथ मिसाल, (रा. लोहियानगर), हुसैन शेख (सांताक्रुझ, पुर्व मुंबई), आैर अजहर उर्फे चुहा शेख( हरकारनगर), आयेशा ऊर्फ आशाबाई पाप शेख आैर जुलैयाबी पापा शेख (रा. मुंबई)  ये  आरोपी के नाम है।
इस टोली की मुखीया आरती  महादेव मिसाल ( उम्र 27. लोहियानगर)  यह अपने साथी के साथ मिलकर संघटीत रुप से अमली पदार्थ  बेचती थी. उसने इस व्यावसाय से मिला हुअा  मुनाफा  अन्य कारोबार मे लगाया था। जब पुलिस ने  खोज किया तो यह प्रकार सामने आया । यह सब आरोपी पुलिस के रेकार्ड मे पेशेवर अपराधी है। इनके खिलाफ पहले भी कई अपराध मे गुन्हा दर्ज है। आरती मिसाल के खिलाफ पहले  भी खडकी आैर पिंपरी पुलिस थाने मे ब्राऊन शुगर (हेराॅईन) आैर शराब बेचनेका अपराध दर्ज है।
 पुलिस ने सोमवार को मोक्का के तहत आरती मिसल और उनके  नौ सदस्यों को ब्राउन शुगर और चार्ल्स जैसे नारकोटिक्स की बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया  है । गैंग के दो सदस्यों, गोपीनाथ मिसल और हुसैन शेख को 15 दिसंबर को गिरफ्तार कर लिया गया और पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। और फिर  पांच जनवरी को आरती मिसल, पूजा मिसाल, निलोफर शेख, अज़हर शेख, रॉकीसिंह  ,कल्याणी सहित आयशा शेख और जुल्खाबी शैख़  को गिरफ्तार किये है। पुलिस ने 6 लाख रुपये से अधिक की ब्राउन शुगर, चार्ल्स, स्विफ्ट कार, ऐक्टिवा बाइक, नकद और आभूषण जब्त किए है।