अफ्रीका में कोविड -19 मामले 66.7 लाख के पार : अफ्रीका सीडीसी

अदीस अबाबा, 1 अगस्त (आईएएनएस)। अफ्रीका सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (अफ्रीका सीडीसी) ने कहा कि शनिवार दोपहर तक अफ्रीका में कोविड-19 के पुष्ट मामलों की संख्या 6,678,949 तक पहुंच गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, अफ्रीकी संघ की विशेष स्वास्थ्य एजेंसी, अफ्रीका सीडीसी ने कहा कि महामारी से मरने वालों की संख्या 169,280 है, जबकि पूरे महाद्वीप में 5,845,926 मरीज इस बीमारी से उबर चुके हैं।

अफ्रीका सीडीसी के अनुसार, दक्षिण अफ्रीका, मोरक्को, ट्यूनीशिया, मिस्र और इथियोपिया महाद्वीप में सबसे ज्यादा मामले वाले देश हैं।

दक्षिण अफ्रीका ने अफ्रीका में 2,435,036 मामलों के साथ सबसे अधिक कोविड -19 मामले दर्ज किए हैं, जबकि उत्तरी अफ्रीकी देश मोरक्को ने शनिवार दोपहर तक 615,999 मामले दर्ज किए हैं।

–आईएएनएस

एसएस/आरएचए