अनंतनाग में अगवा किए गए जोड़े को गोली मारकर घायल किया

श्रीनगर, 21 जून (आईएएनएस)| जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग जिले से अज्ञात बंदूकधारियों द्वारा गुरुवार को अगवा किए गए जोड़े को शुक्रवार को रिहा करने से पहले गोली मार दी गई जिससे वे घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने कहा कि अरवानी गांव से अगवा किए गए मुदासिर अहमद मकरो और उसकी बीवी नुसरत को बंदूकधारियों ने गुरुवार की शाम को गोली मार दी जिससे दोनों घायल हो गए।

पुलिस के एक सूत्र के कहा, “दोनों के पैरों में गोली मारी गई। दोनों को अस्पताल में स्थानांतरित किया गया जहां डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को स्थिर बताया है। पुलिस ने अपराध का संज्ञान लिया है।”