अतिक्रमण कारवाई के दौरान पथराव करने के मामले 20 लोग गिरफ्तार

पुणे : पुणेसमाचार

कोंढवा में अतिक्रमण कारवाई के दौरान पुणे नगरनिगम के कर्मचारी सहित पुलिस और अग्निशामक विभाग की गाड़ियों में पथराव करने के मामले में कोंढवा पुलिस स्टेशन में 70 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

रमेश पवार (उम्र 25),  मंगेश कसबे (उम्र 19), कुमार कांबळे (उम्र 36), संतोष महाडीक (उम्र 24), योगेश जाधव(उम्र 32), सुरज तुपे (उम्र 21), काशिनाथ तुपे (उम्र 55), घनश्याम खिलारे (उम्र 38), ब्रम्हदेव साठे (उम्र 40), विनोद कांबळे (उम्र 36), बाप्पाजी वाल्हेकर (उम्र 40)को गिरफ्तार किया गया है। सरकारी काम में अड़चन पैदा करने के मामले में 70 लोगों के खिलाफ कोंढवा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में अशित जाधव (उम्र 48, निवासी बिबवेवाडी) ने शिकायत दर्ज करवायी है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी अनुसार पीएमसी के जलआपूर्ति विभाग के कार्यकारी इंजीनियर अतिश जाधव की टीम ने 24 फरवरी 2018 को कोंढवा बुद्रुक स्थित सर्वे नं. 47 की जमीन पर अतिक्रमण कारवाई करके जमीन खाली करवायी और जमीन पर पत्रा का कपांउड बनाया था। इस जमीन पर पानी की टंकी निर्माण करने काम करने के लिए 15 मार्च को गए थे। तभी 60 से 70 लोगों ने का झुंड आया और कारवाई करनेवाले सरकारी कर्मचारियों पर पथराव किया। साथ ही जेसीबी और गाड़ियों की तोड़फोड़ की। जिसमें जेसीबी और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों का बड़ा पैमाने में नुकसान हुआ था। उसके बाद पुलिस सुरक्षा व्यवस्था बढ़ायी गई थी।

भीड़ ने पीएमसी के अधिकारियों, फायर ब्रिगेड और पुलिस कर्मचारियों पर पथराव किया और मारपीट भी की थी। जिसमें शिकायतकर्ता घायल हुए थे। साथ ही फायर ब्रिगेड के तीन जवान, पुलिस कर्मचारी और मनपा के कर्मचारी घायल हुए थे। यह जानकारी सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर मिलिंद गायकवाड ने दी। इस मामले में अधिक जांच सहायक पुलिस निरिक्षक के.बी.पावसे कर रहे हैं।