अगले साल से चाँद पर भी मिलेगा 4 जी नेटवर्क

नई दिल्ली : अगले साल से चाँद पर भी 4 जी नेटवर्क मिल सकेगा। चाँद पर 4 जी नेटवर्क सेवाएँ देने के लिए वोडाफोन और नोकिया कंपनियाँ साथ आई हैं।

वोडाफोन के लंदन मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बर्लिन की एक निजी स्पेस कंपनी ने चाँद पर दो रोवर और लैंडर भेजने की योजना बनाई है। इस मिशन के लिए 4 जी नेटवर्क तैयार किया जा रहा है। चाँद पर 4 जी नेटवर्क के लिए नोकिया स्पेस अल्ट्रा कॉम्पैक्ट नेटवर्क तैयार किया जा रहा है।

एलन मस्क की स्पेस एक्स कंपनी के फाल्कन 9 रॉकेट से रोवर को चाँद पर भेजा जाएगा। रोवर का वजन बहुत कम रखा गया है। कंपनी का कहना है कि इसका वजन एक किलो की शकर की थैली जितना ही है। इस नेटवर्क सुविधा से लैंडर चाँद की ज़मीन से लाइव वीडियो प्रसारित करेगा जिसे धरती पर दर्शक देख सकेंगे। लैंडर और रोवर में संवाद स्थापित किया जाएगा।

अब तक चाँद पर शोध करने के दौरान संचार-संवाद के लिए एनॉलॉग रेडियो का प्रयोग किया जाता रहा है, लेकिन उसमें बड़े पैमाने पर ऊर्जा व्यय होती है।